पोलायकलां: अकोदिया में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान के तहत
अकोदिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (वर्ष-2026) के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार शाम 4 बजे हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग शुजालपुर विधानसभा के अकोदिया भाजपा नगर मंडल और ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए।