कांके: झारखंड विधानसभा में ग्रामीण विकास मंत्री ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक
Kanke, Ranchi | Aug 4, 2025 झारखंड विधानसभा में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण विकास मंत्री मंत्री दीपिका पाण्डेय ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह झारखंड के लिए बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन हमारे अभिभावक थे उनका इस तरह जाना अपूरणीय क्षति है। बता दें कि शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था।