द्वारका जिला के एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने दो मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान हर्ष उर्फ रवि और उसके साथी हन्नी के रूप में हुई है। यह दोनों चेतन विहार और नगली डेयरी नजफगढ़ के रहने वाले हैं।