शिवपुरी नगर: शिवपुरी: खुले में शराब पी तो खैर नहीं! आबकारी टीम की छापामार कार्रवाई
शिवपुरी जिले में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। गुरुवार को विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक दबिश देते हुए खुले में शराब पी रहे 5 लोगों को धर दबोचा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े ने टीम गठित कर