Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

रुद्रप्रयाग: घोलतीर शिवानंद में वाहन पर गिरा पत्थर, एक की मौत और चार घायल

आज मंगलवार दोपहर 1 बजे घोलतीर शिवानन्दी के समीप 01 इको वाहन संख्या यू0के0 07 टी0डी0 86़29 पर ऊपर से पत्थर गिर गया है, उक्त वाहन में 05 व्यक्ति सवार है, जिसमें 01 महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है, व अन्य 04 घायलों को उपचार हेतु 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।

MORE NEWS

जो एम्बुलेंसें खुद 'वेंटिलेटर' पर हैं, वे मरीजों की जान क्या बचाएंगी?

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। रुद्रप्रयाग जनपद में संचालित 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की खस्ताहाल स्थिति और उसमें कार्यरत कर्मचारियों के मानसिक एवं आर्थिक शोषण को लेकर युवा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहित डिमरी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

मोहित डिमरी ने कहा कि पहाड़ की संकरी, दुर्गम और जोखिम भरी सड़कों पर जहां एम्बुलेंसों को हर मौसम और हर परिस्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए दौड़ना पड़ता है, वहीं सरकार ने इन जीवनदायिनी वाहनों को उनकी बदहाल स्थिति में छोड़ दिया है। कई एम्बुलेंसों के आगे और पीछे के हिस्से क्षतिग्रस्त हैं, वाहन जर्जर हो चुके हैं और उनकी स्थिति किसी कबाड़ से कम नहीं है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्वयं एम्बुलेंसें ही बदहाल हैं, तो वे गंभीर मरीजों की जान कैसे बचा पाएंगी?

युवा नेता ने 108 सेवा में कार्यरत ड्राइवरों और फार्मासिस्टों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी दिन-रात, बारिश, बर्फबारी, भूस्खलन और अन्य विषम परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। वर्तमान महंगाई के दौर में इस आय से परिवार का भरण-पोषण तक मुश्किल हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस संचालन से जुड़ी कंपनियां और संबंधित विभाग कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मोहित डिमरी ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि तत्काल जर्जर एम्बुलेंसों को बदला जाए, सेवाओं को आधुनिक बनाया जाए तथा ड्राइवरों और फार्मासिस्टों को सम्मानजनक मानदेय और बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो जनता के हित में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

#108एम्बुलेंस #स्वास्थ्यव्यवस्था #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड #मोहितडिमरी #जनहित #HealthServices #Uttarakhand

जो एम्बुलेंसें खुद 'वेंटिलेटर' पर हैं, वे मरीजों की जान क्या बचाएंगी? उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। रुद्रप्रयाग जनपद में संचालित 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की खस्ताहाल स्थिति और उसमें कार्यरत कर्मचारियों के मानसिक एवं आर्थिक शोषण को लेकर युवा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहित डिमरी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। मोहित डिमरी ने कहा कि पहाड़ की संकरी, दुर्गम और जोखिम भरी सड़कों पर जहां एम्बुलेंसों को हर मौसम और हर परिस्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए दौड़ना पड़ता है, वहीं सरकार ने इन जीवनदायिनी वाहनों को उनकी बदहाल स्थिति में छोड़ दिया है। कई एम्बुलेंसों के आगे और पीछे के हिस्से क्षतिग्रस्त हैं, वाहन जर्जर हो चुके हैं और उनकी स्थिति किसी कबाड़ से कम नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्वयं एम्बुलेंसें ही बदहाल हैं, तो वे गंभीर मरीजों की जान कैसे बचा पाएंगी? युवा नेता ने 108 सेवा में कार्यरत ड्राइवरों और फार्मासिस्टों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी दिन-रात, बारिश, बर्फबारी, भूस्खलन और अन्य विषम परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। वर्तमान महंगाई के दौर में इस आय से परिवार का भरण-पोषण तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस संचालन से जुड़ी कंपनियां और संबंधित विभाग कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मोहित डिमरी ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि तत्काल जर्जर एम्बुलेंसों को बदला जाए, सेवाओं को आधुनिक बनाया जाए तथा ड्राइवरों और फार्मासिस्टों को सम्मानजनक मानदेय और बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो जनता के हित में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। #108एम्बुलेंस #स्वास्थ्यव्यवस्था #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड #मोहितडिमरी #जनहित #HealthServices #Uttarakhand

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 18, 2026

बंजी जम्पिंग के दौरान एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक देहरादून का रहने वाला है जो परिवार के साथ आया हुआ था। घटना के बाद एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं कि बंजी जम्पिंग के लिए स्वास्थ्य जाँच में क्या युवक मानकों को पूरा कर पाया था। पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक  देहरादून के शांति विहार कोलागढ़ से लक्ष्य रस्तोगी अपने परिवार के साथ माँ धारीदेवी मंदिर के दर्शन कर वापस देहरादून लौट रहा था। इस दौरान वह श्री बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देवप्रयाग के मूल्यागांव के पास अलकनंदा नदी के ऊपर निजी कंपनी द्वारा बनाए गए बंजी जम्पिंग में जम्पिंग के लिए रूका। इस दौरान जैसे ही लक्ष्य रस्तोगी ने जंप किया उसके बाद लक्ष्य रस्तोगी ने पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत करी। जिसे जम्पिंग रोप (रस्सी) से उतारा गया। परिजन लक्ष्य को नजदीक के एक लॉज में आराम देने के लिए ले गए। जहां उसे आराम देने का प्रयास किया गया। लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई लाभ नहीं हुआ। जिसके बाद तत्काल परिजन लक्ष्य को अचेत अवस्था में नजदीकी सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र बागी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

बंजी जम्पिंग के दौरान एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक देहरादून का रहने वाला है जो परिवार के साथ आया हुआ था। घटना के बाद एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं कि बंजी जम्पिंग के लिए स्वास्थ्य जाँच में क्या युवक मानकों को पूरा कर पाया था। पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक देहरादून के शांति विहार कोलागढ़ से लक्ष्य रस्तोगी अपने परिवार के साथ माँ धारीदेवी मंदिर के दर्शन कर वापस देहरादून लौट रहा था। इस दौरान वह श्री बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देवप्रयाग के मूल्यागांव के पास अलकनंदा नदी के ऊपर निजी कंपनी द्वारा बनाए गए बंजी जम्पिंग में जम्पिंग के लिए रूका। इस दौरान जैसे ही लक्ष्य रस्तोगी ने जंप किया उसके बाद लक्ष्य रस्तोगी ने पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत करी। जिसे जम्पिंग रोप (रस्सी) से उतारा गया। परिजन लक्ष्य को नजदीक के एक लॉज में आराम देने के लिए ले गए। जहां उसे आराम देने का प्रयास किया गया। लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई लाभ नहीं हुआ। जिसके बाद तत्काल परिजन लक्ष्य को अचेत अवस्था में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 18, 2026

श्री केदारनाथ धाम से आज बृहस्पतिवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव, जय श्री केदार 🌹👏

श्री केदारनाथ धाम से आज बृहस्पतिवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव, जय श्री केदार 🌹👏

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 18, 2026

🚑 एम्बुलेंसें खुद बीमार, मरीजों की जान कैसे बचाएंगी?

रुद्रप्रयाग में 108 एम्बुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति को लेकर युवा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहित डिमरी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

मोहित डिमरी का कहना है कि पहाड़ की दुर्गम और खतरनाक सड़कों पर चल रही कई एम्बुलेंसें जर्जर हालत में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन वाहनों के अगले-पिछले हिस्से तक टूटे और जंग लगे हों, वे आपातकाल में मरीजों की जान बचाने के बजाय खुद जोखिम का कारण बन रहे हैं।

उन्होंने 108 सेवा में कार्यरत ड्राइवरों और फार्मासिस्टों की समस्याएं भी उठाते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर काम करने वाले कर्मचारियों को बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है, जो उनके और उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है।

डिमरी ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल एम्बुलेंसों की स्थिति सुधारने, कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय देने और शोषण बंद करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

#Rudraprayag #108Ambulance #Uttarakhand #MohitDimri #HealthServices #EmergencyService #UttarakhandNews #RudraprayagNews

🚑 एम्बुलेंसें खुद बीमार, मरीजों की जान कैसे बचाएंगी? रुद्रप्रयाग में 108 एम्बुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति को लेकर युवा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहित डिमरी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। मोहित डिमरी का कहना है कि पहाड़ की दुर्गम और खतरनाक सड़कों पर चल रही कई एम्बुलेंसें जर्जर हालत में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन वाहनों के अगले-पिछले हिस्से तक टूटे और जंग लगे हों, वे आपातकाल में मरीजों की जान बचाने के बजाय खुद जोखिम का कारण बन रहे हैं। उन्होंने 108 सेवा में कार्यरत ड्राइवरों और फार्मासिस्टों की समस्याएं भी उठाते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर काम करने वाले कर्मचारियों को बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है, जो उनके और उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। डिमरी ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल एम्बुलेंसों की स्थिति सुधारने, कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय देने और शोषण बंद करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। #Rudraprayag #108Ambulance #Uttarakhand #MohitDimri #HealthServices #EmergencyService #UttarakhandNews #RudraprayagNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 18, 2026

कर्णप्रयाग में धारदार हथियारों से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन भेजे गए जेल!! 

चमोली जिले के कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय व्यापारियों और लोगों पर धारदार हथियारों से हमला करने के मामले में चमोली पुलिस ने चार निहंग यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी उपचाराधीन होने के कारण पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर चार निहंग यात्रियों ने स्थानीय व्यापारी और बीच-बचाव के लिए आए अन्य लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

घटना के संबंध में पीड़ित गजपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा अपराध संख्या 17/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125, 109, 352 एवं 351(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में बैरियर लगाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन कृपाण बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया गया। घटना में शामिल चौथे आरोपी को 17 जून को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया, जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
जसनप्रीत सिंह पुत्र नछतर सिंह, निवासी ग्राम सोहाना, जिला मोहाली (पंजाब), उम्र 23 वर्ष।
अजय सिंह पुत्र रविंद्र सिंह, निवासी ग्राम सोहाना, जिला मोहाली (पंजाब), उम्र 23 वर्ष।
सतविंदर सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह, निवासी कुबड़ा, सेक्टर-68, फेज-8, एसएएस नगर मोहाली (पंजाब), उम्र 21 वर्ष।
मनप्रीत सिंह पुत्र सोमराज, निवासी ग्राम सोहाना, जिला मोहाली (पंजाब), उम्र 21 वर्ष (उपचाराधीन)।
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त चार तलवारें।

दो मोटरसाइकिलें (PB-65BK-3889 एवं PB-65BE-4296)।
घटना के बाद गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईटीबीपी की एक कंपनी तथा पीएसी बल तैनात किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त भी की जा रही है।

इधर, ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली चमोली पुलिस ने लोगों के साथ अभद्रता करने तथा वाहनों में हॉकी स्टिक आदि पाए जाने पर परविंदर सिंह, परमवीर सिंह और जोधवीर सिंह निवासी जीरकपुर (चंडीगढ़) के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही तीनों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग न करने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चमोली पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

कर्णप्रयाग में धारदार हथियारों से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन भेजे गए जेल!! चमोली जिले के कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय व्यापारियों और लोगों पर धारदार हथियारों से हमला करने के मामले में चमोली पुलिस ने चार निहंग यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी उपचाराधीन होने के कारण पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर चार निहंग यात्रियों ने स्थानीय व्यापारी और बीच-बचाव के लिए आए अन्य लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित गजपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा अपराध संख्या 17/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125, 109, 352 एवं 351(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में बैरियर लगाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन कृपाण बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया गया। घटना में शामिल चौथे आरोपी को 17 जून को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया, जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गिरफ्तार आरोपी जसनप्रीत सिंह पुत्र नछतर सिंह, निवासी ग्राम सोहाना, जिला मोहाली (पंजाब), उम्र 23 वर्ष। अजय सिंह पुत्र रविंद्र सिंह, निवासी ग्राम सोहाना, जिला मोहाली (पंजाब), उम्र 23 वर्ष। सतविंदर सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह, निवासी कुबड़ा, सेक्टर-68, फेज-8, एसएएस नगर मोहाली (पंजाब), उम्र 21 वर्ष। मनप्रीत सिंह पुत्र सोमराज, निवासी ग्राम सोहाना, जिला मोहाली (पंजाब), उम्र 21 वर्ष (उपचाराधीन)। बरामदगी घटना में प्रयुक्त चार तलवारें। दो मोटरसाइकिलें (PB-65BK-3889 एवं PB-65BE-4296)। घटना के बाद गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईटीबीपी की एक कंपनी तथा पीएसी बल तैनात किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त भी की जा रही है। इधर, ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली चमोली पुलिस ने लोगों के साथ अभद्रता करने तथा वाहनों में हॉकी स्टिक आदि पाए जाने पर परविंदर सिंह, परमवीर सिंह और जोधवीर सिंह निवासी जीरकपुर (चंडीगढ़) के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही तीनों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चमोली पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 17, 2026