हसनपुर: रहरा में खेत से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का आरोप
रहरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को खेत से घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने युवती के कपड़े फाड़ दिए। घटना से परेशान पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। मामले से जुड़ा वीडियो भी वायरल किया गया है।