प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में आए आंधी-तूफान में बाबा बेलखरनाथ धाम पर 63 केवीए ट्रांसफार्मर पोल समेत गिरा, श्रद्धालु की बाइक दबी
विगत तीन-चार दिनों से प्रतिदिन आधी व तूफान इलाके में दस्तक दे रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी तेज आंधी, तूफान और बारिश से पौराणिक धाम बेलखरनाथ धाम परिसर में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर दो पोल सहित तेज हवा का दबाव नहीं झेल सका और भरभरा कर गिर गया। हादसे में दर्शन-पूजन को आए श्रद्धालु की बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। कोहंडौर थाना क्षेत्र के कोनी मदाफरपुर गां