कोलेबिरा: सिमडेगा: छात्रों के लिए 'पढ़ाई भी, कमाई भी' का नया रोजगार मॉडल शुरू
सिमडेगा: मंगलवार को शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में छात्रों के लिए एक नया रोजगार मॉडल शुरू किया गया है। इसके तहत कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को उनके टाइम टेबल के अनुसार काम दिया जा रहा है, ताकि वे पढ़ाई के साथ रोजगार भी कर सकें। यह पहल युवा समाजसेवी व व्यवसायी भरत प्रसाद द्वारा शुरू की गई है।