बडोनी: सोनागिर जैन मंदिर में 10 किलो चांदी की प्रतिमा चोरी, SDOP ने कहा- चोर जल्द होंगे गिरफ्तार
Badoni, Datia | Apr 5, 2026 सोनागिर जैन मंदिर में साढ़े 10 किलो चांदी की प्रतिमा चोरी की घटना को लेकर बडोनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने कार्यालय पर रविवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी है। उन्होने बताया कि सोनागिर तीर्थ स्थल है। यहाँ पर 04-05 अप्रैल की दरमियानी रात में 10 से 05 बजे के बीच हाल ही में स्थापित की गई चन्द्रप्रभु की प्रतिमा को चोरी कर लिया गया। मौका स्थल का निरीक्षण किया है।