मलिहाबाद: मलिहाबाद के लोधौसी में ग्रामीणों द्वारा मतदान का किया गया बहिष्कार, काफी समझाइश के बाद तैयार हुए ग्रामीण
मलिहाबाद के लोधौसी में ग्रामीणों के द्वारा मतदान बहिष्कार किए जाने का मामला सामने आया। लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने यहां मतदान बहिष्कार किया इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास भी किया गया। काफी मान मनौव्वल के बाद मामले को निपटाया जा सका