कंडाघाट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी में अब लोगों को मिलेगी ECG की सुविधा, 15-16 पंचायत के लोगों को होगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी में अब लोगों को ECG की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के निर्देशों पर यहां पर आधुनिक ECG मशीन उपलब्ध करवाई गई है। BMO सायरी डॉ अजय सिंह ने बताया कि ECG मशीन के लगने से ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 15-16 पंचायत को लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि सायरी ब्लॉक में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है।