भंडरिया: गढ़वा के विभिन्न थानों में थाना दिवस का आयोजन, 24 में से 17 भूमि विवाद मामलों का मौके पर ही निपटारा
गढ़वा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भूमि विवाद के मामलों के समाधान को लेकर थाना दिवस का आयोजन किया गया। चिनिया, रंका, बड़गड़, विशुनपुरा, बरडीहा, डंडई, मझिआंव एवं मेराल थाना परिसर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में अंचलाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए लोगों की भूमि विवाद से संबंधि