जबलपुर: ज़िले में 15 साल पुराने स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, स्कूल परिसर में पार्किंग बनानी होगी
जबलपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने और प्रदूषण कम करने के लिए जिला प्रशासन ने 15 साल और इससे ज्यादा पुरानी स्कूली वाहनों को ऑफ रोड करने कवायद शुरू की है इसके लिए कलेक्टर और एस पी ने निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि स्कूल आने जाने के समय ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होनी चाहिए विद्यार्थियों के स्कूल कैंपस में ही बस में बैठाएं।