रिविलगंज: डीएमयू ट्रेन के टक्कर से बस क्षतिग्रस्त , बड़ा हादसा टला
छपरा बलिया रेलखंड पर रिवील गंज स्टेशन से पश्चिम गोरिया छपरा शमशान घाट के समीप रविवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डीएमयू ट्रेन ने रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी एक बस में टक्कर मार दी जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बस शव यात्रियों को उतार कर उसे साइड करने का प्रयास किया जा रहा था तभी ट्रेन पहुंच गई और बस में से टकरा गई।