जहानाबाद: छरयारी गांव में शराब के नशे में मनचलों ने युवक की पिटाई, पत्नी से बदतमीजी का विरोध करने पर
छरयारी गांव गांव के ही कुछ मनचले लोगों ने गांव के एक युवक के साथ में बुरी तरह से मारपीट की है। घायल ने बताया की गांव के कुछ लोग शराब के नशे में मेरी पत्नी के साथ बदतमीजी कर रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे। इसी का विरोध मैंने किया तो सभी ने मिलकर रॉड से मेरी पिटाई कर दी। साथ ही मेरे पास पड़े कुछ रुपए भी छीन लिए और मुझे जान से मारने की धमकी दी।