कोंडागांव: रांधना हाई स्कूल के बच्चो को फरसगाँव पुलिस ने साइबर अपराधो के साथ नए कानून के बारे में दी जानकारी
कोंडागांव पुलिस अधिक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर माकडी क्षेत्र के ग्राम रांधना के हाई स्कूल के बच्चो को बुधवार को फरसगांव थाना प्रभारी नरेश के द्वारा देश मे लागू हुए नए कानून,साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, बच्चो और महिलाओं के सम्बंधित अपराधो के साथ यातायात नियमो के बारे में बताते हुए उनसे रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।