कोंडागांव: जामकोट पारा में आयोजित हुई जन समस्या निवारण शिविर, डोंगरीपारा एवं जामकोट पारा वार्ड से 88 आवेदन हुए प्राप्त
30 जुलाई को कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र के जामकोट पारा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, वार्ड पार्षद एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं जामकोट पारा वार्ड एवं डोंगरीपारा वार्ड के वार्ड वासियों के द्वारा राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल जैसे अन्य मामलों के 88 आवेदन दिए गए है।