कोंडागांव: NH-30 जुगानी में अज्ञात वाहन की ठोकर से मृत ग्रामीण के शव का फरसगांव पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
नेशनल हाइवे 30 जुगानी में मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे ग्राम जुगानी निवासी विनय हलदार को टक्कर मारी और फरार हो गया।सूचना पर फरसगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर मृतक के शव को चीरघर में रखवाया गया।बुधवार को परिजनों की रिपोर्ट के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया है।पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है