कोंडागांव: मोहलई गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, गांव में तनाव की स्थिति
सिटी कोतवाली अंतर्गत मोहलई गांव में आज सुबह एक नव विवाहिता का शव पानी से भरी डबरी में तैरता मिला है। मात्र 3महीने पहले हुई शादी के बाद हुई इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। वही मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसे लेकर घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी है। कोंडागांव SDOP, सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।