कोंडागांव: शिक्षक एवं जर्जर स्कूल भवन सुधार की मांग हेतु कुसमा गांव की महिलाएं पहुंची जिला कार्यालय, कलेक्टर से लगाई गुहार
जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम कुसमा प्राथमिक पाठशाला में पहली से पांचवी तक कक्षा ही लग रही है। बताया जा रहा है विद्यालय में कुल 75 विद्यार्थी पढ़ाई करते है। वही शाला में दो ही शिक्षिकाएं हैं, जिसके चलते बच्चों की सही पढ़ाई नहीं हो पा रही है। वहीं जर्जर भवन की सुधार एवं शिक्षक की मांग को लेकर कुसमा की महिलाओं ने कलेक्टर से मांग की है।