गाज़ीपुर: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गाजीपुर के नवीन स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण, खेल सुविधाओं के रखरखाव के दिए निर्देश
DM अविनाश कुमार और SP डॉ. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से नवीन स्टेडियम, गोराबाजार (आरटीआई) गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बास्केटबॉल कोर्ट, स्टेडियम परिसर और प्रशासनिक भवन का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान जहाँ-जहाँ कमियाँ पाई गईं, उन्हें तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकरियों को निर्देश दिए।