अशोक नगर: तेज रफ्तार का कहर महाना गांव के पास बाइक फिसली, युवक गंभीर घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार धुर्रा गांव निवासी 33 वर्षीय बब्लेश पुत्र नरेंद्र ओझा शुक्रवार रात करीब 10 बजे अशोकनगर से अपने घर लौट रहा था। तभी महाना गांव के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।