चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज में छात्रों ने प्रदर्शन किया, पेयजल और सफाई व्यवस्था को लेकर कॉलेज का जड़ा ताला
Churu, Churu | Oct 13, 2025 चूरू शहर के राजकीय लोहिया कॉलेज में सोमवार को छात्रों ने पेयजल व साफ-सफाई आदि की समस्या को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। विशाल सिंह ने बताया कि कॉलेज परिसर में पानी की कमी, गंदगी और शौचालयों की खराब स्थिति के कारण आक्रोश है।