चूरू: डकैती की तैयारी के मामले में हिसार से गिरफ्तार आरोपी मनदीप धाणक को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल, 4 साल से था फरार
Churu, Churu | Oct 13, 2025 चूरू की दूधवाखारा थाना पुलिस ने डकैती की तैयारी के मामले में चार साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एसपी जय यादव के निर्देशन में चल रहे फरार अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्यवाही की।