मवाना: विदेशी महिला हत्याकांड की जांच के लिए मवाना थाने पहुंची फोरेंसिक टीम, गाड़ी की फोटोग्राफी कर की जनता से पूछताछ
Mawana, Meerut | Mar 6, 2026 21 फरवरी को विदेशी महिला की हत्या करने के बाद शव मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास फेंक दिया गया था। इस मामले में मवाना पुलिस द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । वहीं जिस गाड़ी में महिला की हत्या करने के बाद शव मवाना खुर्द लाया गया था ।उसे गाड़ी की जांच एवं फोटोग्राफी करने के लिए फोरेंसिक टीम शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे मवाना थाने पहुंची।