फतेहपुर: जसवंत गिहार बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत नईम अहमद जिला प्रभारी भाजपा फतेहपुर भाजपा पिछड़ा मोर्चा, फतेहपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नईम अहमद ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को प्राथमिकता दी जाएगी।
नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जसवंत गिहार के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा जिले में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।
#Fatehpur #BJP #BharatiyaJanataParty #BJPOBCMorcha #JaswantGihar #BJPFatehpur
Bilgram, Hardoi | Jul 29, 2026