डिंडौरी: कैलवारा गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से चालक घायल, जबलपुर रेफर
डिंडौरी जिले के कैलवारा गांव के पास मोटरसाइकिल तेज रफ्तार के साथ अचानक अनियंत्रित हो गई और हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करते हुए जबलपुर रेफर किया गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 3:00 मोटरसाइकिल चालक कुदवारी गांव से शाहपुरा जा रहा था उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया ।