तिरोड़ी: तिरोड़ी पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया, मौके से नगदी और सट्टा पर्ची ज़ब्त
तिरोड़ी थाना पुलिस ने सोमवार को महकेपार क्षेत्र में कार्रवाई कर दो सटोरियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मध्य प्रदेश सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रथम कार्रवाई शाम 3.35 बजे महकेपार पावर हाउस चौक पर की गई। पुलिस को सूचना मिली कि निर्भय उर्फ सतीश सोनी पिता द्वारका सोनी, उम्र 29 साल, निवासी वार्ड नं. 08 महकेपार सट्टा लिख रहा है।