उचेहरा: लाखों खर्च के बाद भी गोवराव कला गांव में खत्म नहीं हुआ जल संकट, ग्रामीण परेशान
सतना जिले के जनपद पंचायत Unchehara अंतर्गत नागौद एवं उँचेहरा मार्ग के बीच स्थित ग्राम पंचायत गोवराव कला में लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत नहीं मिल पाई है।गांव के लोग वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, मजबूरन स्कूली छात्र एवं छात्राएं साईकलो मे डब्बे लाद पानी ढोने को मजबूर।