बखरी: बहोरचक: पुलिस ने शराब कांड के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
बखरी पुलिस ने बहोरचक से शराब कांड के नामजद को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसे न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। थाना अध्यक्ष सुचित कुमार ने बताया कि बहोरचक से जय कृष्ण महतो के विरुद्ध थाना कांड संख्या 71/ 22 के तहत मामला दर्ज था। इस गिरफ्तारी में थाना अध्यक्ष के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।