बखरी: बखरी थाना क्षेत्र में 'ऑपरेशन नया सवेरा', 10 नाबालिग लड़कियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
बखरी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर पुलिस ने छापेमारी कर 10 नाबालिग लड़की को बरामद किया है। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया की विक्रम नदैल आशा पोखर सलौना और इस्माइल नगर बखरी के विभिन्न संदिग्ध घरों में छापेमारी की गई। जिसमें 10 नाबालिग लड़की को बरामद किया है तथा इससे नाच गान कराए जाने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।