बखरी: बखरी के डरहा के पास बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल, घर में मातम
बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक ध्यानचक्की निवासी रामविलास साह का 17 वर्षीय पुत्र बजरंगी साह है। वहीं जख्मी परमानंद गोस्वामी का पुत्र रामा कुमार है।