बखरी: बहुआरा में पैर फिसलने से नदी में डूबकर बालक की मौत, घर में कोहराम
बकरी प्रखंड के परिहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुआरा में पैर फिसलने से बुढी गंडक नदी में डूब कर एक बालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बहुआरा के वार्ड नंबर 6 निवासी रणजीत पंडित का 10 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता शशि देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे।