मझगवां: कुपोषण पर किरकिरी के बाद जागा अमला, सुरांगी, कामता और चित्रकूट में दस्तक, समझाने पर भी बच्चों को एनआरसी ले जाने से इनकार
सतना। जिले के मझगवां विकासखंड अंतर्गत सुरांगी गांव में 4 माह की बच्ची सुप्रांशी की कुपोषण से हुई मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। लगातार हो रही आलोचना के बीच स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गांव में घर-घर पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने कई घरों में जाकर बच्चों की