मछलीशहर: तेजीबाजार थाना क्षेत्र के विश्वपालपुर के पास स्कूल वैन और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
विश्वपालपुर गांव के पास बरईपार की तरफ से आ रही स्कूल वैन और सामने से आ रहे अवैध मिट्टी लदे ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर और वाइन की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा टूटकर निकल गया। और वेन चालक मनीष तिवारी पुत्र मानिकचंद निवासी प्यारेपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ बैठे बैजनाथ 65 निवासी इटहा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।