मछलीशहर: मछली शहर नगर के रोडवेज के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
मछलीशहर थाना क्षेत्र के तरतिहरा निवासी धर्मेंद्र यादव (28 वर्ष), पुत्र उमा शंकर यादव,की बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। धर्मेंद्र यादव, जो अमर शहीद उमा नाथ सिंह जिलाचिकित्सालय, जौनपुर में संविदा पर लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। रोज की तरह घर से शहर की ओर मछलीशहर बस स्टैंड के लिए निकले थे। घटना बुधवार सुबह लगभग 7:40 बजे की है।