Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image

के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 138 मरीजों ने उठाया लाभ मानव सेवा ही है सबसे बड़ा धर्म : शंकर लाल धपूड़ प्रत्येक जरूरतमंद तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना था शिविर का उद्देश्य : हर्षदीप डुडेजा भिवानी, 28 जून : स्थानीय नागरिकों को उनके घर के नजदीक ही देश की उच्च स्तरीय और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को गुरुग्राम के आर्टेमिस अस्पताल और स्थानीय के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित कहरोड़ भवन में के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भारी उत्साह देखा गया और कुल 138 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श व दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ एवं भिवानी ट्रैफिक एसएचओ संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर की अध्यक्षता के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के चेयरमैन, पार्षद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षदीप डुडेजा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शंकर लाल धूपड़ व संजय कुमार ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। गुरुग्राम के आर्टेमिस जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल के विशेषज्ञों को भिवानी लाकर स्थानीय लोगों को नि:शुल्क सेवाएं देना एक बेहद पुनीत कार्य है। इससे उन जरूरतमंदों को बड़ा संबल मिलता है जो बड़े शहरों में जाकर महंगा इलाज कराने में असमर्थ हैं। शिविर में मुख्य रूप से आधुनिक चिकित्सा पद्धति के कई बड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के चेयरमैन, पार्षद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षदीप डुडेजा ने बताया कि कैंप में पहुंचे मरीजों को हृदय रोग, मस्तिष्क रोग व हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई। इसके अलावा शिविर में आने वाले सभी लोगों के लिए ब्लड शुगर, बी.पी. टेस्ट, बोन डेंसिटी और ई.सी.जी. जैसी महत्वपूर्ण व महंगी जांचें पूरी तरह से नि:शुल्क की गईं। शिविर में रक्त से संबंधित गंभीर बीमारियों और विभिन्न प्रकार के ब्लड कैंसर से पीडि़त मरीजों के लिए भी विशेष परामर्श व मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। जांच के बाद डॉक्टरों की पर्ची के आधार पर सभी मरीजों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि भिवानी के नागरिकों को गंभीर से गंभीर बीमारी के इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर न काटने पड़ें। के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल भविष्य में भी इसी तरह के बड़े और विशेषज्ञ शिविरों का आयोजन करता रहेगा ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी देश की बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के प्रधान ब्रिजेश महतानी द्वारा दिल्ली, गुरूग्राम के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से समय-समय पर भिवानी में इस प्रकार के शिविर लगाए जाते रहते है, इस अवसर पर सुशील सरदाना, कमल डुडेजा, अंचल अरोड़ा, सूरज गांधी, गणपत जसूजा, दर्शन मिढ्ढा, विकास महता, सुरेश अरोड़ा, चिरंजीलाल सांवरिया, गजराज जोगपाल, संजय जोशी, संजय दुआ, शशी भूषण शास्त्री, रवि खन्ना, धीरज कटारिया, अशोक बजाज, डा. नरेश भारद्वाज, संजय जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026

MORE NEWS

चलती स्कूली वैन से रेवड़ी की तरह गिरे बच्चे !
गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नही आ रहा था।स्कूल वाहनों की समय पर रखें मेंटेनेंस...
बेंगलुरु।।

चलती स्कूली वैन से रेवड़ी की तरह गिरे बच्चे ! गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नही आ रहा था।स्कूल वाहनों की समय पर रखें मेंटेनेंस... बेंगलुरु।।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026

चरखी दादरी के हिंडोल गांव की बताई गई है लाठियों से हमले की बेखोफ घटना...
Cctv में हुई कैद घटना !

चरखी दादरी के हिंडोल गांव की बताई गई है लाठियों से हमले की बेखोफ घटना... Cctv में हुई कैद घटना !

Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026

भिवानी में भडक़ा आक्रोश, पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी
65 वर्षों से रोजी-रोटी कमा रहे गरीब परिवारों को उजाडऩे का प्रयास निंदनीय, निकाला मौन जुलूस
पीडि़तों के पक्ष में आए विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठन

भिवानी, 28 जून : स्थानीय दिनोद गेट स्थित टिबड़ेवाल सभागार के सामने पिछले 65 वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर अपनी आजीविका चला रहे 6 गरीब परिवारों को जबरन उजाडऩे के प्रयासों के खिलाफ शहर में भारी रोष व्याप्त है। पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों का धरना रविवार को 9वें दिन भी दिनोद गेट पर जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ कर दिया कि जब तक इन गरीब परिवारों को न्याय नहीं मिलता, यह लड़ाई थमेगी नहीं।
     वही इससे पूर्व शनिवार शाम को पीडि़तों के समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर एक विशाल मौन जुलूस निकाला। यह मौन जुलूस दिनोद गेट से शुरू होकर घंटाघर, हांसी गेट, महम गेट और रोहतक गेट सहित शहर के सभी मुख्य बाजारों से होते हुए वापस दिनोद गेट पर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों का अनुशासित रूप देखने को मिला, जहां शहर के सभी प्रमुख चौकों पर लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए मानव श्रृंखला बनाई। मौन जुलूस का नेतृत्व कर रहे जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन यादव जूस वाला और मुस्लिम समाज के जिला प्रधान जोरावर अली ने इस पूरी घटनाक्रम पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो गरीब परिवार पिछले 65 वर्षों से पूरी ईमानदारी के साथ दिनोद गेट पर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं, उन्हें उजाडऩे के लिए तथाकथित नेता पुलिस बल को साथ लेकर पहुंच गए। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के कुछ रसूखदार नेताओं और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से इस गैर-कानूनी कृत्य को अंजाम देने का कुत्सित प्रयास किया गया है।
      इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इन छह गरीब परिवारों का रोजगार छीनकर उन्हें सडक़ पर लाने की इस घिनौनी साजिश को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मांग उठाई कि इस पूरी साजिश में शामिल सभी रसूखदार दोषियों और उनका साथ देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। 6 गरीब परिवारों को बिना किसी मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा के उनके स्थान पर सम्मानपूर्वक काम करने दिया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन केवल भिवानी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे पूरे हरियाणा प्रदेश में फैलाया जाएगा।
       गौरतलब हेागा कि दिनोद गेट पर चल रहे इस धरने को शहर के हर वर्ग और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
      इस अवसर पर फूल सिंह सैनी, रामचंद्र, शिवजी राम सैनी, संदीप एडवोकेट, मदन जूसवाला, धीरज, सुमित, अमित, जर्नादन, मोनू शर्मा, नवीन, घनश्याम, सतबीर, ओमप्रकाश खरड़वाला, कृष्ण ठेकेदार, विक्की, कृष्ण, मनसु सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

भिवानी में भडक़ा आक्रोश, पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी 65 वर्षों से रोजी-रोटी कमा रहे गरीब परिवारों को उजाडऩे का प्रयास निंदनीय, निकाला मौन जुलूस पीडि़तों के पक्ष में आए विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठन भिवानी, 28 जून : स्थानीय दिनोद गेट स्थित टिबड़ेवाल सभागार के सामने पिछले 65 वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर अपनी आजीविका चला रहे 6 गरीब परिवारों को जबरन उजाडऩे के प्रयासों के खिलाफ शहर में भारी रोष व्याप्त है। पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों का धरना रविवार को 9वें दिन भी दिनोद गेट पर जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ कर दिया कि जब तक इन गरीब परिवारों को न्याय नहीं मिलता, यह लड़ाई थमेगी नहीं। वही इससे पूर्व शनिवार शाम को पीडि़तों के समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर एक विशाल मौन जुलूस निकाला। यह मौन जुलूस दिनोद गेट से शुरू होकर घंटाघर, हांसी गेट, महम गेट और रोहतक गेट सहित शहर के सभी मुख्य बाजारों से होते हुए वापस दिनोद गेट पर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों का अनुशासित रूप देखने को मिला, जहां शहर के सभी प्रमुख चौकों पर लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए मानव श्रृंखला बनाई। मौन जुलूस का नेतृत्व कर रहे जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन यादव जूस वाला और मुस्लिम समाज के जिला प्रधान जोरावर अली ने इस पूरी घटनाक्रम पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो गरीब परिवार पिछले 65 वर्षों से पूरी ईमानदारी के साथ दिनोद गेट पर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं, उन्हें उजाडऩे के लिए तथाकथित नेता पुलिस बल को साथ लेकर पहुंच गए। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के कुछ रसूखदार नेताओं और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से इस गैर-कानूनी कृत्य को अंजाम देने का कुत्सित प्रयास किया गया है। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इन छह गरीब परिवारों का रोजगार छीनकर उन्हें सडक़ पर लाने की इस घिनौनी साजिश को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मांग उठाई कि इस पूरी साजिश में शामिल सभी रसूखदार दोषियों और उनका साथ देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। 6 गरीब परिवारों को बिना किसी मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा के उनके स्थान पर सम्मानपूर्वक काम करने दिया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन केवल भिवानी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे पूरे हरियाणा प्रदेश में फैलाया जाएगा। गौरतलब हेागा कि दिनोद गेट पर चल रहे इस धरने को शहर के हर वर्ग और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इस अवसर पर फूल सिंह सैनी, रामचंद्र, शिवजी राम सैनी, संदीप एडवोकेट, मदन जूसवाला, धीरज, सुमित, अमित, जर्नादन, मोनू शर्मा, नवीन, घनश्याम, सतबीर, ओमप्रकाश खरड़वाला, कृष्ण ठेकेदार, विक्की, कृष्ण, मनसु सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026