चांदापुर बांगर में विवेकानंद यूथ फाउंडेशन एवं खेलो भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विवेकानंद क्रिकेट प्रीमियर लीग - 2026 का आयोजन 13 फरवरी से शुरू होकर 19 फरवरी को संपन्न हुआ। जिसमें जिले की 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। आज फाइनल मुकाबले में सौंसरापुर और शिखर इलेवन के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबले में शिखर इलेवन ने विजय हासिल की।