हरिद्वार: हरकीपौड़ी पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा स्थापित की गई विशाल धर्म ध्वजा, 22 जनवरी को सीएम धामी करेंगे दीपदान
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह हरकीपौड़ी पर देखने को मिला। यहां तीर्थ पुरोहितों ने शनिवार को विशाल धर्म ध्वजा की स्थापना की। इस मौके पर तैयार की गई धर्म ध्वजा को पटियाला से मंगाया गया है। आगामी 22 जनवरी को हरकीपौड़ी पर दीपों के साथ उत्सव मनाया जाएगा जिसमें सीएम धामी भी प्रतिभाग करेंगे और दीप दान करेंगे।