हरिद्वार: परिजनों की डांट से नाराज होकर मुरादाबाद पहुंची दो किशोरियां, कनखल थाना पुलिस सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द
परिजनों की डांट से नाराज होकर दो किशोरियां मुरादाबाद पहुंच गई थी। आज कनखल थाना पुलिस ने दोनों किशोरियों को मुरादाबाद से सकुशल बरामद कर लिया और उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आपको बता दे कि बीती 11 जनवरी को दोनों किशोरियां कनखल थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया।