हरिद्वार: नगर निगम कार्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्ट्रीट वेंडर्स दिवस, मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने की शिरकत
हरिद्वार में आज धूमधाम के साथ स्ट्रीट वेंडर्स दिवस मनाया गया। हरिद्वार नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने कई लघु व्यापारियों को सेक्टर 2 में स्थापित किए गए वेंडिंग जॉन की दुकानों की चाबियां सौंपी। इसके साथ ही कई बुजुर्ग लघु व्यापारियों को भी सम्मानित किया। एमएनए वरुण चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित लघु व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया।