हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार में ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिलने के बाद कई साधु संत अयोध्या जाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। आज हरिद्वार स्थित जयाराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिल गया है। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि कई सौ वर्षों के संघर्ष के भगवान राम अपने मंदिर में विराजेंगे। 22 जनवरी का दिन देश के लिए ऐतिहासिक दिन होगा।