हरिद्वार: भारी ठंड के चलते शनिवार को भी बंद रहेंगी 12वीं तक सभी शिक्षण संस्थाएं, डीएम धीरज सिंह गर्बयाल ने दिए आदेश
भारी ठंड, शीतलहर और कोहरे के चलते शनिवार को भी जनपद में 12वीं तक सभी शिक्षण संस्थाएं बंद रहेगी। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्बयाल ने रोशनाबाद स्थित अपने कार्यालय में आलाधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि इस दौरान कोई भी प्राइवेट और सरकारी संस्थान अपनी शिक्षण संस्था ना खोल नहीं तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।