गिलूंड के मोक्ष धाम में ठेकेदार द्वारा अतिक्रमण, ग्रामीणों में आक्रोश।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत गिलूंड के मोक्ष धाम की भूमि पर ग्राम पंचायत के ठेकेदार द्वारा रेट गिट्टी डालकर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा लगातार मोक्ष धाम की जमीन का उपयोग किया जा रहा है और इस दौरान मोक्ष धाम की दीवार भी तोड़ दी गई।
ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार सरपंच और सचिव को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
अब ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटाने और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि मोक्ष धाम पर ये अवैध अतिक्रमण किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।