मधुबनी जिला मुख्यालय में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा मामले को लेकर शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस कार्यालय से समाहरणालय तक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (पश्चिम) की अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने सहित विभिन्न मांगें रखीं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी। देखिए पूरी रिपोर्ट DEN News Madhubani पर।
#Madhubani #Congress #BiharCongress #BiharNews #MadhubaniNews #Protest #PoliticalNews #RamMandir #DENNews #BreakingNews
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Congress ] [ Congress Protest ] [ Meena Devi Kushwaha ] [ Ram Mandir ] [ Political News ] [ Bihar Politics ] [ Breaking News ] [ Madhubani Live ]