सहारनपुर: रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों और यात्रियों के बीच विवाद, तीखी नोकझोंक के बाद जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो वायरल
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को किसी बात को लेकर रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुई झड़प से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।