जहानाबाद: जहानाबाद में नागरिक विकास मंच के तत्वावधान में संगीत दिवस व कला रत्न समारोह आयोजित, कलाकारों का हुआ सम्मान
जहानाबाद के कॉपरेटिव बैंक परिसर में नागरिक विकास मंच के तत्वावधान में रविवार रात्रि विश्व संगीत दिवस एवं कला रत्न समारोह का आयोजन किया गया। इस संबंध में सोमवार सुबह करीब 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में कवियों, गायकों और विभिन्न कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत और काव्य प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमय बना दिया।