पुनासा: बकरी चुराकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर कार से ले जा रहे दो चोर गिरफ्तार
Punasa, Khandwa | Aug 22, 2026 बकरियां चुराने वाले दो आरोपियों को मांधाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे वह कार भी जब्त की है जिसमें चुराई हुई बकरियों का परिवहन किया जाता था। चोरों ने पूछताछ में बताया कि; वह भीड़ भरे इलाके में दाना डालकर बकरियों को रिझाते। फिर उन्हें पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंस देते थे। जिससे बकरियां आवाज न कर सके। भीड़ का ध्यान उन पर न जाए और वह पकड़ में न आए