भोरे: भोरे में पैक्स प्रतिनिधि को गोली लगने से हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर, इलाके में दहशत, पुलिस की छापेमारी तेज
भोरे थाना क्षेत्र के पिपराही पुल के पास पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सह शिक्षक भुवन भास्कर उर्फ नमूना त्रिपाठी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने ke बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। किस कारण से घटना को अंजाम दिया गया इसका खुलासा नहीं हो पाया।