दादरी: सेक्टर-2 स्थित ओला कंपनी के शोरूम पर युवक ने खराब ओला स्कूटी को ई-रिक्शा में लादकर पहुंचा, जमकर किया हंगामा
नोएडा के सेक्टर-2 में स्थित ओला कंपनी के शोरूम पर मंगलवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब एक युवक खराब ओला स्कूटी को ई रिक्शा में लाद कर शोरूम पर पहुंचा। इस दौरान युवक ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। युवक ने बताया है कि उसकी स्कूटी लंबे समय से खराब है लेकिन कंपनी द्वारा इसकी शिकायत पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।